आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़, बुजुर्ग पर मुकदमा दर्ज
दिन में ही आठ साल की बच्ची को फुसलाकर उसके साथ छेड़खानी कर रहे बुजुर्ग को बच्ची की मां ने देख कर शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। महिला के तहरीर पर पुलिस न

मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। दिन में ही आठ साल की बच्ची को फुसलाकर उसके साथ छेड़खानी कर रहे बुजुर्ग को बच्ची की मां ने देख कर शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। महिला के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।मांडा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने थाने में तहरीर दी कि मंगलवार सायं लगभग चार बजे उसके घर के पीछे उसकी आठ साल की बेटी के साथ पियरी गांव निवासी पैंसठ वर्षीय तौलन प्रसाद पुत्र फागू लाल बहला-फुसला कर छेड़खानी कर रहे थे। उसी समय अचानक महिला पहुंच गई और जब शोर मचाने लगी तो आरोपी भाग गया।
महिला के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अश्लील हरकत व विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


