त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा आज़, तैयारियां पूरी

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा आज, तैयारियां पूरी भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। त्याग, समर्पण और कुर्बानी का पवित्र पर्व ईद-उल-अजहा गुरुवार को पूर

त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा आज़, तैयारियां पूरी

त्याग, समर्पण और कुर्बानी का पवित्र पर्व ईद-उल-अजहा गुरुवार को पूरे क्षेत्र में अकीदत के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मस्जिदों और ईदगाहों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारतगंज ईदगाह में सुबह 7:30 बजे बड़ी संख्या में अकीदतमंद ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करेंगे। इसके अलावा पठान मस्जिद में सुबह 7:15 बजे, इस्लामिया मस्जिद में 7:30 बजे, सईयान मस्जिद, कायस्थान मस्जिद में 7.00 बजे एवं बाबा मस्तान शाह मस्जिद में 7:00 बजे नमाज होगी। महेवा कला में 7:30 बजे तथा इस्लामपुर और नक्टी हबीबनगर की मस्जिदों में भी निर्धारित समय पर नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग सुन्नत-ए-इब्राहीमी (कुर्बानी) अदा करेंगें।पर्व

को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मांडा थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने लोगों से शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।