सौहार्द पूर्वक मनाई गई बकरीद
सिकंदरा। बहरिया विकास खंड के विभिन्न गांवों में त्याग व बलिदान का त्योहार ईद उल

बहरिया विकास खंड के विभिन्न गांवों में त्याग व बलिदान का त्योहार ईद उल अजहा बड़े ही सौहार्द एवं शांति पूर्वक मनाया गया। पैगंबर इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत को अदा करते हुए पूरे दुनिया के मुसलमान इस बलिदान व त्याग के त्यौहार को तीन दिनों तक मनाया करते हैं। बहरिया के सिकंदरा स्थित ईदगाह पर ईद उल अजहा की नमाज सुबह सात बजे अदा की गयी जहां पर हाफिज शहादत हुसैन ने बताया कि इस त्योहार पर केवल जानवरों की कुर्बानी करना कुर्बानी नहीं कहलाता बल्कि इंसान के अंदर जो भी हसद, बुराई, बेईमानी, रिश्वतखोरी, हराम की कमाई, जुआ गीबत किसी भी तरीके का नशा को भी मन व जिस्म से त्याग करना असल में कुर्बानी होती है।
नमाज के बाद वहां मौजूद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर कर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


