अमन और शांति के साथ मनाया गया ईद उल अजहा
मेजा/सिरसा। नगर पंचायत सिरसा सहित मेजा रोड, लूतर, उसकी सहित विभिन्न स्थानों पर ईद उल
नगर पंचायत सिरसा सहित मेजा रोड, लूतर, उसकी सहित विभिन्न स्थानों पर ईद उल अजहा भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर अल्लाह की इबादत की और देश व समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी। नगर पंचायत सिरसा स्थित जामा मस्जिद, मदनी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में निर्धारित समय पर ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान इमामों ने कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को आपसी सौहार्द, त्याग और मानवता का संदेश दिया।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


