बारा क्षेत्र में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर कुर्बानी पेश की
बारा। बारा तहसील मुख्यालय पर स्थित जामा मस्जिद एवं क्षेत्र की मस्जिदों में गुरुवार सुबह

बारा तहसील मुख्यालय पर स्थित जामा मस्जिद एवं क्षेत्र की मस्जिदों में गुरुवार सुबह ईद उल अजहा (बकरीद )की नमाज शांति पूर्ण तरीके अदा की गई और सुन्नते इब्राहिमी रब की बारगाह में कुर्बानी पेश की गई । क्षेत्र के घुरमी, पिपरांव ,सेहुंडा, रघुवीर का पूरा, तेलघना, कंचनपुर, ललई, मिश्रा बांध, सेमरी, जारी आदि गांवों के लोगों ने सुबह नमाज अदा कर साहवे निजात लोगों ने रब की बारगाह में कुर्बानी पेश की। जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना आलमगीर ने शनिवार को ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज पढ़ाई और बताया कि यह एक अजीम खुदा की बंदगी के साथ-साथ आपस में मुल्क और मिल्लत के लिए अल्लाह से खैरो मकदम की दुआ की जाती है।
और एक दूसरे को बहुत सारी खुशियां बांटी जाती है।इसका मकसद यह नहीं सिर्फ जानवरों की कुर्बानी बल्कि तमाम बुराइयों, कुरीतियों एवं झूठ को रोकने की रब से दुआ भी की जाती है। बारा में थानाध्यक्ष अजय कुमार राय, उप निरीक्षक टीकम सिंह, कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार, दीपक कुमार सहित दर्जनों पुलिस बल मौजूद रहे। नमाज अदा करने वालों में प्रमुख रूप से वसीम अहमद, मो अनीश, इदरीश अहमद, रईस अहमद, जमील अहमद, मो. अली, सकील अहमद, मोहम्मद शब्बीर, सलीम पठान, कलीम अहमद, सिद्दीक अहमद, नफीस अहमद, इंसार खान, जीशान खान, इमरान अहमद, मो शाहिद, मो फिरोज, मुहम्मद अली, मो कासिम, मो कासिम, मो अरमान आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


