बच्चों की शिक्षा और संस्कार पर अभिभावक भी दें ध्यान

Mar 02, 2026 05:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - मांडा। बच्चे भारत के भविष्य हैं, इनकी शिक्षा और संस्कार पर अभिभावक खास तौर पर

बच्चों की शिक्षा और संस्कार पर अभिभावक भी दें ध्यान

बच्चे भारत के भविष्य हैं, इनकी शिक्षा और संस्कार पर अभिभावक खास तौर पर ध्यान दें। यदि भविष्य ही गड़बड़ी का शिकार हो गया, तो इससे परिवार, समाज और देश का काफी नुकसान होगा। उक्त विचार मांडा क्षेत्र के सरस्वती पब्लिक स्कूल बरहाकला के वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मेजा संदीप पटेल ने व्यक्त किया। कहा कि बच्चों समय से विद्यालय भेजना और घर पर उनके होमवर्क पर हर अभिभावक को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने छात्र, छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की तारीफ की। इस अवसर पर आकांक्षा चौहान, नेहा यादव, अर्पिता कुशवाहा, सुहानी दुबे द्वारा होली गीत पर प्रस्तुत नृत्य खास रुप से सराहनीय रहा।

विद्यालय के प्रबंधक मन मोहन सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय के अध्यक्ष उमाकांत यादव, प्रधानाध्यापक मनीष पटेल, आर्डिनेटर अभिषेक कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बरहाकला राजेश्वर यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन अंतिमा सिंह ने किया। वार्षिकोत्सव समारोह में रुपेश कुमार, नेहा यादव , पुष्पा यादव, ज्योति त्रिवेदी, रिया, काजल, सुनीता, सत्या, प्रेम बहादुर, आमोद, रमेश बोस, श्याम सुंदर एडवोकेट, विरेंद्र सिंह यादव, प्रेम बहादुर यादव आदि तमाम लोग मौजूद रहे। छात्र, छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष रुप से आकर्षण और चर्चा के विषय रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।