Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsE-Rickshaw Dispute Leads to Assault in Khaini Village
किराये के विवाद में लाठी-डंडों से हमला, गंभीर

किराये के विवाद में लाठी-डंडों से हमला, गंभीर

संक्षेप:

Gangapar News - कौंधियारा/करछना। थाना क्षेत्र के खांई गांव निवासी कुलचन्द्र कोरी पुत्र शिवबहादुर ने पुलिस को दी

Aug 14, 2025 04:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

थाना क्षेत्र के खांई गांव निवासी कुलचन्द्र कोरी पुत्र शिवबहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपने नाम पर नया ई-रिक्शा निकलवाया था, जिसे चलाने के लिए उन्होंने एक व्यक्ति को 350 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से दिया था। आरोप है कि उसने मेले में एक-दो माह तक ई-रिक्शा चलाया, लेकिन किराया नहीं दिया। इसी कमाई से उसने एक और नया ई-रिक्शा खरीद लिया। जब कुलचन्द्र ने किराया मांगा तो वह टालमटोल करता रहा। कुलचन्द्र के अनुसार, किस्त लेट होने पर वो उसके घर पैसे लेने गए, तो उसने कहा कि वह कोई पैसा नहीं देगा और नशे में लाठी से उन पर हमला कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोप है कि उसके घरवालों ने भी मिलकर लाठी-डंडों से पिटाई की, जिससे उनके बाएं पैर और दाहिने हिस्से में गंभीर चोटें आईं।