रिंग रोड निर्माण से उड़ती धूल,  ग्रामीणों को समस्या

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - घूरपुर में रिंग रोड निर्माण में कार्यदाई संस्था की लापरवाही से धूल की समस्या गंभीर बन गई है। ज्योतिबा राव फुले पब्लिक स्कूल के बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार पानी डालने की शिकायत की, लेकिन ठेकेदार ने अनसुना किया। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से समस्या के समाधान की अपील की है।

रिंग रोड निर्माण से उड़ती धूल,  ग्रामीणों को समस्या

घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय राष्ट्रीय राज्यमार्ग के निर्माण कार्य के तहत इलाके के देवरी, चकिया, पूरेखगन आदि कई गांवों से निकल रही रिंग रोड निर्माण में लगी कार्यदाई संस्था की लापरवाही पूर्ण रवैए से उड़ रही धूल ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण स्थल पर समय समय से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है।

धूल से प्रभावित बच्चे

पानी के छिड़काव न होने से रिंग रोड से 100 मीटर की दूरी पर स्थित ज्योतिबा राव फुले पब्लिक स्कूल एंड इंटर कॉलेज के बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि धूल के कारण बच्चों को खांसी बुखार और सांस लेने में दिक्कत जैसे बीमारिया हो रही है। उन्होंने कहा कि कई बार धूल इतनी तेजी उड़ती है कि सांस लेना मुश्किल हो जाता है। देवरी चकिया पूरेखंगन गांव के मुकेश कुमार , धर्मेंद्र कुमार , वीरेंद्र कुमार , उमाशंकर, रवि कुमार, अनिल कुमार और अन्य ग्रामीणों ने रिंग रोड पर पानी डालने की शिकायत कई बार की है। हालांकि उनका कहना है कि ठेकेदार ने उसकी शिकायतों का अनसुना कर दिया इस स्थिति से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। घरों के अंदर खाने-पीने की सामग्री में धूल पड़ रही है और पशुओं का चारा भी दूषित हो रहा है। गांव के लोग ने उच्च अधिकारियों से इस समस्या के समाधान की अपील की है। चेतावनी दी है कि यदि रिंग रोड पर पानी का छिड़काव कर नहीं किया गया तो वे सभी सड़क पर उतर कर निर्माण कार्य बंद कर देंगे।

Voice of UP

समस्या का समाधान

फोटो

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रिंग रोड के निर्माण में कौन सी समस्या आ रही है?
रिंग रोड निर्माण में कार्यदाई संस्था की लापरवाही से धूल की समस्या आ रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।