Gangapar News: अधूरी नाली निर्माण से नवाबगंज बाजार में जलभराव
Gangapar News: फोटो नवाबगंज। प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नवाबगंज बाजार में एनएचएआई द्वारा कराए गए सड़क चौड़ीकरण कार्य के बाद जलनिकासी की गंभीर समस्य

Gangapar News: प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नवाबगंज बाजार में एनएचएआई द्वारा कराए गए सड़क चौड़ीकरण कार्य के बाद जलनिकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का आरोप है कि सड़क के दोनों ओर बनाई गई नालियों के निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है, जिसके कारण नालियां आपस में जुड़ी नहीं हैं और कई स्थानों पर खुली छोड़ दी गई हैं। बताया जा रहा है कि नालियों का पानी सुचारू रूप से आगे नहीं बढ़ पा रहा है, जिससे गंदा पानी बाजार क्षेत्र में जमा हो रहा है। जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों तथा दुकानदारों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न किए जाने से बाजार की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। विशेष रूप से नवाबगंज चौराहे पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास नाली का गंदा और बदबूदार पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों को इस क्षेत्र से गुजरते समय नाक बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। संयुक्त आदर्श व्यापार मंडल नवाबगंज के अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बल्लू तिवारी, नंदू, अनूप केसरवानी समेत अन्य व्यापारियों के साथ जिलाधिकारी प्रयागराज से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाजारवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एनएचएआई को नालियों को आपस में जोड़ने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए जाएं, ताकि बाजार को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


