आधुनिक युग के कर्मयोगी थे आंबेडकर
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - कौंधियारा/करछना में चनैनी स्थित एसएलवी इंटर कॉलेज और नवजीवन पब्लिक स्कूल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रबंधक निर्मल सिंह ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन आचार्य इंद्रजीत वर्मा ने किया, वहीं जीएस एकेडमी में भी आंबेडकर जयंती का आयोजन हुआ।

कौंधियारा/करछना, हिसं। क्षेत्र के चनैनी स्थित एसएलवी इंटर कॉलेज व नवजीवन पब्लिक स्कूल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। प्रबंधक निर्मल सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया।उन्होंने कहा कि बाबा साहब आधुनिक युग के कर्मयोगी थे, जिनका जीवन त्याग, तपस्या और संघर्ष से भरा रहा। कार्यक्रम का संचालन आचार्य इंद्रजीत वर्मा ने किया। इसी क्रम में करछना स्थित जीएस एकेडमी में भी आंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम को प्रबंधक विनय सिंह ने संबोधित किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


