Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsDoctor Faces Complaint After Failing to Pay Compensation for Patient s Death in Hospital
प्रसूता की मौत का मामला फिर पहुंचा थाने

प्रसूता की मौत का मामला फिर पहुंचा थाने

संक्षेप:

Gangapar News - घूरपुर के सेमरा कलबना गांव के अस्पताल में प्रसव पीड़िता की मौत के बाद डॉक्टर ने आर्थिक मदद देने का वादा किया था। लेकिन चेक बाउंस होने के कारण राशि नहीं मिली। पीड़ित परिवार ने घूरपुर पुलिस में शिकायत...

Aug 26, 2025 04:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रीवा प्रयागराज हाईवे पर सेमरा कलबना गांव में स्थित एक अस्पताल में विगत माह प्रसव पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने हंगामा काटा तो डॉक्टर ने आर्थिक मदद देने की बात कहते हुए चेक देकर समझौता किया था। लेकिन अब देने से मनाकर रहा है जिससे पीड़ित पक्ष ने घूरपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताते चले कि घूरपुर थाना क्षेत्र के पंवर गांव निवासी रामकैलाश यादव ने 29 जुलाई की सुबह अपने भाई की पत्नी प्रसूता किरण पत्नी बृजलाल को घूरपुर के सेमरा कलबना गांव स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन शाम होते होते प्रसूता किरण की मौत हो गई। किरण की मौत के बाद परिजनो ने डॉक्टर के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा था। उक्त मामला घूरपुर थाने पहुंचा। घंटों दोनों पक्ष के लोगों के बीच चली पंचायत में यह समझौता हुआ कि आरोपित डॉक्टर मृतक प्रसूता के बच्चों की परवरिश के लिए चार लाख पचास हजार रूपये देना होगा। जिसके बाद डॉक्टर भी उक्त समझौते को मानते हुए उक्त रुपया देने के लिए राजी हो गया । साथ हो पीड़ित परिवार को डॉक्टर की ओर से प्रसव पीड़िता के परिजनों उक्त रुपया देने के लिए रजामंदी हो गई । अब जब पीड़ित परिवार के लोगों ने डॉक्टर से रुपया प्राप्त करने के लिए उसके द्वारा दिए गए चेक को बैंक में लगाया तो खाते में पर्याप्त धन न होने के चलते चेक बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने के बाद जब परिजन डॉक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचे तो डॉक्टर रुपया देने से मना करते हुए परिजनो को समझौते में चार लाख पचास देने की बात कही थी उसे देने से मना कर दिया। पीड़ित परिजनों ने मंगलवार को घूरपुर थाने पहुंच उक्त धन को डॉक्टर ने देने से मना कर दिया। परिजनों ने घूरपुर थाने पहुंच आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायती पत्र देकर जांच कर केस दर्ज करने और अपना बकाया धन दिलाने की मांग की है।