लटकते हाईवोल्टेज तार के चपेट में आया डीजे चालक झुलसा, शहर रेफर
Gangapar News - मांडा में बारात विदा करने जा रहे डीजे चालक ओमप्रकाश ऊर्फ गब्बर बिंद हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेजा गया। ग्रामीणों ने बिजली कटवाने के बाद उन्हें अस्पताल पहुँचाया।

मांडा। द्वारपूजा के लिए जा रहा डीजे लटकते हाईवोल्टेज तार के चपेट में आ गया, जिससे चालक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल डीजे चालक को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेजा गया। मांडा थाना क्षेत्र के धरांवकुलंदन गांव निवासी ओमप्रकाश ऊर्फ गब्बर बिंद 20 वर्ष पुत्र पंचूराम बिंद डीजे लेकर थाना क्षेत्र के उमापुर कला गांव निवासी विजय बहादुर यादव के यहां मंगलवार दोपहर बाद बारात विदा कराने जा रहा था। उमापुर कला प्राथमिक विद्यालय के समीप सड़क पर लटकता हाईवोल्टेज तार डीजे से छू गया, जिससे डीजे चालक बुरी तरह झुलस गया। मौके पर पहुंच ग्रामीणों ने मामले की जानकारी विद्युत अधिकारियों को देकर बिजली कटवाने के बाद घायल चालक को एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया।
हालत नाज़ुक होने के कारण प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायल डीजे चालक को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेजा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


