ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारदो पक्षों के बीच विवाद में पथराव-फायरिंग

दो पक्षों के बीच विवाद में पथराव-फायरिंग

हंडिया कोतवाली के दुसौती गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घर में घुसकर तोड़फोड़ किया गया तो दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दहशत फैलाया। बवाल की जानकारी होते ही हंडिया कोतवाली सहित कई थानों की...

दो पक्षों के बीच विवाद में पथराव-फायरिंग
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारFri, 11 Jan 2019 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

हंडिया कोतवाली के दुसौती गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घर में घुसकर तोड़फोड़ किया गया तो दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दहशत फैलाया। बवाल की जानकारी होते ही हंडिया कोतवाली सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। तब तक मारपीट में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। सत्रह लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया।

सैदाबाद के दुसौती गांव के दो अगल-बगल के मजरों के लड़कों में पिछले कई दिनों से कहासुनी चल रही थी। एक पक्ष की अनीता का आरोप है कि उनका बेटा कंत कुमार शुक्रवार सुबह गांव में ही सामान लेने के लिए किराना की दुकान पर गया था। वहां बगल के मजरे के करीम पुत्र मेंहदी ने उसके पुत्र की पिटाई की। हम लोग जब उलाहना लेकर घर गए तो यह लोग अभद्रता करने लगे। छेड़खानी की और हत्या की नियत से गोलियां चला दी, लेकिन मैं बच गई। दूसरे पक्ष के मेंहदी के भाई हनीफ ने बताया कि गांव के कई लड़के बगल में रखी गुमटी पर आकर सिगरेट पीते हैं। हमारे घर की महिलाओं पर गलत निगाह रखते हैं। कई बार इन लोगों को मना किया गया। लेकिन यह लोग नहीं माने। गुरुवार के दिन कंत कुमार सिगरेट हमारे दरवाजे के सामने पी रहा था। मेरे भतीजे करीम ने उसे वहां से हटकर सिगरेट पीने के लिए कहा। इस पर कहासुनी व लड़ाई हुई थी।

शुक्रवार की सुबह यह लोग घर पर सैकड़ों की संख्या में चढ़ आये। घर में घुसकर सामान तोड़ा व ईट, पत्थर चलाये। घर की महिलाएं घायल हो गईं। घटना में मो. शरीफ, राजिया, शबनम, शबाना, गुलफ्सा, दीपचन्द्र सुखीलाल सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। सूचना पर हंडिया सर्किल की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल से दीपचन्द्र, कमलेश, करन, छोटू, संजू, सुमिरन, रोहत सहित सत्रह को अपनी हिरासत में लिया है। मामले की बाबत हंडिया क्षेत्राधिकारी माजिद अबसार ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें