Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsDisabled Girl Assaulted Over Land Dispute in Uttarav Police Station Area

किशोरी को दबंगों ने पीटा, शिकायत
संक्षेप:
Gangapar News - सैदाबाद। उतरांव थाना क्षेत्र के सराय स्माइल सदरेपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर
Jul 23, 2025 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
उतरांव थाना क्षेत्र के सराय स्माइल सदरेपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार सुबह विकलांग किशोरी की दबंगों ने पिटाई कर दी। मामले की सूचना पुलिस को देते हुए पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। सराय स्माइल सदरेपुर गांव निवासी सुरेश चंद की बेटी रेनू पैर से विकलांग हैं। बुधवार सुबह वह स्नान कर रही थी। पड़ोस के दबंगों ने भूमि विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। पिता के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




