करछना में 50 हजार किसानों की हो चुकी फॉर्मर रजिस्ट्री

Mar 09, 2026 05:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - कौंधियारा/करछना। शासन की पहल पर किसानों की जमीन से जुड़े अभिलेखों को डिजिटल और पारदर्शी

करछना में 50 हजार किसानों की हो चुकी फॉर्मर रजिस्ट्री

शासन की पहल पर किसानों की जमीन से जुड़े अभिलेखों को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से तहसील करछना में फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक करीब 50 हजार किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री पूरी की जा चुकी है। राजस्व विभाग की ओर से गांव-गांव जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। लेखपाल ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों को स्मार्ट रजिस्ट्री की प्रक्रिया और उसके लाभ के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही अधिक से अधिक किसानों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट रजिस्ट्री से जमीन संबंधी अभिलेख सुरक्षित रहेंगे और भविष्य में किसी प्रकार के विवाद की संभावना भी कम होगी।

किसानों में इस योजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।