
गुलजार रहे बाजार, खरीदारों की जुटी भीड़
Gangapar News - उरुवा, हिन्दुस्तान संवाद। धनतेरस त्योहार के दिन क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में बर्तन की दुकानें
धनतेरस त्योहार के दिन क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में बर्तन की दुकानें बेहतरीन ढंग से सजी रहीं। बर्तनों की दुकानों के साथ इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन तथा अन्य घरेलू उपकरण को दुकान के सामने सजाकर रखा था। शनिवार को उरुवा विकास खंड क्षेत्र के रामनगर बाजार,ऊँचडीह बाजार,सोनार का तारा बाजार,उरुवा बाजार,सिरसा बाजार सहित कई बाजारों में दोपहर से ही बर्तन की दुकानों तथा इलेक्ट्रानिक दुकानों में खरीदारों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। धनतेरस त्योहार के दिन ज्यादा कमाई को लेकर दुकानदारों ने दुकानों को बड़े अच्छे तरीके से सजा रखा था। लोगों की मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना,चांदी एवं बर्तन समेत नए सामान खरीदने से सुख समृद्धि आती है।

सदियों से चली आ रही परंपरा में सोने और चांदी के आभूषण खरीदने से ज्यादा लोग वाहन और बर्तन की खरीदारी कर रहे हैं। रामनगर में करीब 20 से ज्यादा दुकानें लगी हैं जिनमें सभी दुकानों में नए-नए डिजाइन के बर्तन एवं टीवी,फ्रीज को दुकानदारों ने बड़े ही सलीके से दुकान के सामने सजा रखा था। दुकानदार संजय केसरी,यशवंत सिंह,रविकांत सेठ उर्फ मुंगेरी,श्यामलाल केसरी,राकेश केसरी,संगम लाल शुक्ल,अखिलेश शुक्ल,रोशन केसरी सहित कई दुकानदारों ने बताया कि कीमतों में अत्यधिक वृद्धि के कारण इस बार सोने चांदी की बिक्री बहुत कम हो रही है। क्षेत्र के अधिकतर लोग परचून दुकान से झाड़ू खरीद कर अपने घर ले जाते हुए दिखे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




