मां चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजा शीतला धाम, श्रद्धालुओं की जुटी भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को रामनगर शीतला माता मंदिर में

मां चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजा शीतला धाम, श्रद्धालुओं की जुटी भीड़

वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को रामनगर शीतला माता मंदिर में दर्शन तथा पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने चंद्रघंटा स्वरूपा मां शीतला की पूजा अर्चना कर मत्था टेका,इस दौरान मां के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। बारिश होने के बावजूद सुबह से ही रामनगर के मां शीतला धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। दूर-दराज से आयी सैकड़ों महिलाएं भक्तों ने माता के चरणों में श्रद्धा सुमन जल अर्पित कर आशीर्वाद मांगा। मंदिर के पुजारी मदन लाल पंडा,शीतला पंडा तथा मुकेश पंडा ने बताया कि इस प्राचीन मां शीतला मंदिर में भक्तों की भीड़ तो हमेशा रहती है परंतु नवरात्र के कारण आज भक्तों का आगमन ज्यादा हुआ है।

स्थानीय गायक कलाकारों द्वारा प्रतिदिन मां शीतला प्रांगण में भजन कीर्तन कर जगराता किया जा रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।