Gangapar News: शिवालयों में रही भक्तों की भीड़, लगे मेले
Gangapar News: मांडा। सावन के अंतिम सोमवार को मांडा क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भोर से देर रात तक भक्तों और कांवरियों द्वारा हर हर महादेव का उद्घोष होता रहा।

Gangapar News: सावन के अंतिम सोमवार को मांडा क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भोर से देर रात तक भक्तों और कांवरियों द्वारा हर हर महादेव का उद्घोष होता रहा। रिमझिम बारिश के बावजूद देवकुंड नाथ प्राचीन शिवालय में इस अवसर पर विशाल मेला भी लगा।
मेले की तैयारियाँ
नागपंचमी पर मांडा क्षेत्र के डेंगुरपुर, बामपुर, बादपुर, नरवर चौकठा आदि गंगा घाटों पर स्नान कर गंगा जल लाकर तमाम भक्तों ने निकटस्थ शिवालयों में जलाभिषेक किया। मांडा कोरांव मार्ग के किमी दो पर स्थित कोसड़ाकला ग्राम पंचायत के प्राचीन देवकुंड नाथ शिवालय में सावन के हर सोमवार की तरह अंतिम सोमवार को भी मेला लगा।
भक्तों की भीड़
मंदिर में भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थानाध्यक्ष मांडा कुलदीप शर्मा मांडा पुलिस व महिला आरक्षियों के साथ डटे रहे। देवकुंड नाथ मंदिर के अलावा मांडा खास आंवलादह स्थित बूढ़े नाथ मंदिर , मांडा क्लब हाउस के समीप स्थित भुंवरी के प्राचीन शिवालय, रानी के तालाब स्थित शिवालय, बादपुर गंगा तट पर स्थित बूढ़े नाथ शिवालय सहित गांवों के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की काफी भीड़ रही।
पुजन और हवन
मांडाखास दशमियहवा मैदान पर स्थित शिवालय में भी भक्तों द्वारा अभिषेक व पूजन किया गया। सावन के सावन के चौथे व आखिरी सोमवार पर विभिन्न गांवों के शिवालयों में सुबह से देर शाम तक हवन पूजन के लिए भक्तों की काफी भीड़ रही।


