
दुर्गा पंडाल में भक्त हुए भाव-विभोर
संक्षेप:
Gangapar News - भीटी हटवारा गांव में नवरात्र के पहले दिन से मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से भक्तों की भीड़ जुट रही है। समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार और उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने भव्य मूर्ति स्थापित की है। पूजा के दौरान...
Oct 08, 2024 05:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
बरौत, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भीटी हटवारा गांव में नवरात्र के पहले दिन से ही मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से सुबह शाम तक भक्तों की भीड़ जुट रही है। समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार एवं उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने गांव में माता रानी का भव्य मूर्ति स्थापित कर भाव विभोर होकर पूजा पाठ में लगे हैं।

समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार ने सोमवार को मां जगदंबा की आरती उतारी वहीं पंडाल में देवी गीत गाकर महिलाओं ने जयकारा लगाया। शाम को पूजा और भक्ति भजन के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाता है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


