Devotees Gather at Sujawan Dev Temple for Sawan s First Monday Worship सुजावन देव मंदिर पहुंचे भक्तों ने किया अभिषेक, लगे जयकारे , Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsDevotees Gather at Sujawan Dev Temple for Sawan s First Monday Worship

सुजावन देव मंदिर पहुंचे भक्तों ने किया अभिषेक, लगे जयकारे

Gangapar News - घूरपुर। क्षेत्र के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व वाले देवरिया गांव के यमुना के मध्य स्थित

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारMon, 14 July 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
सुजावन देव मंदिर पहुंचे भक्तों ने किया अभिषेक, लगे जयकारे

क्षेत्र के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व वाले देवरिया गांव के यमुना के मध्य स्थित सुजावन देव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को पहुंचे भक्तों ने विधि विधान के साथ पूजन अर्चन करते हुए अभिषेक किया। इस बीच भक्तों के जयकारे से इलाका गुंजायमान हो गया। घूरपुर बाजार से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित देवरिया गांव के यमुना नदी के मध्य स्थित टीले पर स्थित सुजावन की छटा कुछ अलग ही है। यमुना नदी और यमुना के बढ़े पानी के बीच यह स्थान और ही सुनहरा हो जाता है। सावन के पहले सोमवार को भोर से ही भक्तों की भारी भीड़ उक्त स्थल पर पहुंचना शुरू हुई।

पहुंचे शिव भक्तों ने अनेकों विधि से सुजावन की पूजा अर्चना करते हुए अभिषेक कर पुण्य प्राप्त किया। मंदिर के मुख्य पुजारी ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में आने वाले हर भक्त को प्रेम से दर्शन पूजन की छूट है। सोमवार के दिन हजारों भक्तों ने पूजन अर्चन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।