नहीं बदला जा सका देवहटा गांव का जला ट्रांसफॉर्मर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गंगापारनहीं बदला जा सका देवहटा गांव का जला ट्रांसफार्मर मेजा। गत 13 मई की शाम से जला पड़ा देवहटा गांव का ट्रांसफार्मर आज तक बदला नहीं जा सका, जिससे इस ट्रांस

गत 13 मई की शाम से जला पड़ा देवहटा गांव का ट्रांसफार्मर आज तक बदला नहीं जा सका, जिससे इस ट्रांसफॉर्मर से बिजली पाने वाले उपभोक्ताओं की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। गांव के कुलदीप यादव सहित कई ने बताया कि तेज तूफान से बिजली के तार एक दूसरे से सट गए थे, जिससे हाई वोल्टेज दौड़ गया, ट्रांसफॉर्मर जल गया। ट्रांसफॉर्मर के फुंक जाने से रात के समय घुप्प अंधेरा छाया रहता है। जिससे किसी भी दिन अनहोनी हो सकती है। बताया कि इस समय दिन के समय तेज धूप होने से सबसे अधिक दिक्कत पेयजल की हो रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


