Gangapar News: मेजा तहसील का आवासीय परिसर जर्जर
Gangapar News: मेजा। तहसील मुख्यालय स्थित आवासीय भवन जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। देखरेख और मरम्मत
Gangapar News: तहसील मुख्यालय स्थित आवासीय भवन जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। देखरेख और मरम्मत के अभाव में भवन की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं और छत से प्लास्टर गिर रहा है। इस जर्जर भवन के कारण तहसील प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों को रात में तहसील में रुकने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भवन असुरक्षित होने से अधिकारी-कर्मचारी डर के साए में रहने को मजबूर हैं। कई बार इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक मरम्मत या नए भवन निर्माण की कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, छतों से पानी टपकता है।
कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जर्जर आवासीय भवनों की जल्द मरम्मत कराई जाए या नया आवास बनाया जाए, ताकि तहसील प्रशासन का काम सुचारू रूप से चल सके। एसीपी कार्यालय मेजा का भवन जर्जर अवस्था में है। कार्यालय के बगल में कर्मचारियों के रहने वाले कमरों में रिसाव होता है। कुछ दिन पहले हुई बारिश में छत से पानी टपक पड़ा, जिससे कई जरूरी कागजात भीग गए, फरियादियों की भारी भीड़ लगती लोगों को बैठने तक की जगह नहीं मिल पाती, जिससे फरियादियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ माह पहले एसीपी कार्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए जमीन की तलाश करने टीम भी पहुंची थी। जमीन चिन्हित होने के बावजूद अभी तक नए कार्यालय का निर्माण नहीं हो सका है, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने मांग की है कि एसीपी कार्यालय के नए भवन का निर्माण जल्द कराया जाए और जर्जर भवन की मरम्मत की जाए ताकि शासकीय कार्य और जनसुनवाई सुचारू रूप से हो सके।


