Gangapar News: बेसहारा परिवार को मिली मदद की आस
हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News: प्रतापपुर। प्रतापपुर बाजार निवासी रामबाबू केसरवानी के इकलौते पुत्र की आकस्मिक दुर्घटना में मौत के

Gangapar News: प्रतापपुर बाजार निवासी रामबाबू केसरवानी के इकलौते पुत्र की आकस्मिक दुर्घटना में मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कमाऊ सदस्य के असमय निधन से निराश्रित हुए परिवार की स्थिति की जानकारी होने पर प्रतापपुर विधायक विजमा यादव और प्रदेश सचिव अरविंद केसरवानी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान विधायक विजमा यादव ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि परिवार की आवश्यकताओं को देखते हुए शासन स्तर से जमीन और आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। मौके पर राजाबाबू केसरवानी, सोमेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।


