भीषण ठंड के बाद भी कुछ जगहों पर ही जल सके अलाव

Jan 09, 2026 04:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - भीषण ठंड के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से कुछ जगहों पर जल सके अलावमेजा। सुबह ग्यारह बजे तक वायु मंडल में घना कोहरा छाया रहा, लोग ठंड से कांपते रहे। ठंड

भीषण ठंड के बाद भी कुछ जगहों पर ही जल सके अलाव

सुबह ग्यारह बजे तक वायु मंडल में घना कोहरा छाया रहा, लोग ठंड से कांपते रहे। ठंड से लोगों के बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से क्षेत्र के मेजारोड बाजार अलाव की व्यवस्था को की गई थी, लेकिन अन्य बाजारों में ऐसी व्यवस्था नहीं दिखी, जिससे लोग भीषण ठंड से बचने के लिए व्यापारियों की दुकानों से निकलने वाला कूड़ा जलाकर किसी तरह गर्मी पाई। मेजारोड बाजार के नागर गुप्ता ने बताया कि बाजार में रैन बसेरा की व्यवस्था न होने से रात के समय संचालित होने वाली बसों से उतरने वाले यात्री ठंड से राहत पाने के लिए दुकानों के सामने किसी तरह अपनी रात बिताते हैं।

मेजारोड बाजार में रैन बसेरा की मांग शुरू से की जाती रही, लेकिन स्थानीय प्रशासन इसके प्रति संजीदा नहीं हो पाया। कोहड़ार बाजार के आसुतोष ने बताया कि बाजार के विभिन्न चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी। मेजा खास तहसील मुख्यालय पर अलाव की व्यवस्था अधिवक्ता मनोज कुमार शुक्ल की ओर से की गई थी। एस डी एम सुरेन्द्र प्रताप यादव ने बताया कि मेजा तहसील के कुल 14 स्थानों पर लेखपालों द्वारा अलाव जलवाकर फोटों प्रतिदिन भेजी जा रही है। उधर पखवारे भर बाद शुक्रवार को सुबह दस बजे के लगभग धीरे-धीरे कोहरा छट गया, सूर्य की रोशनी तेज हुई तो लोग अपने घरों से निकल धूप सेकनें में जुट गए। विभिन्न कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी व अधिकारी भी धूप सेकने के लिए बाहर निकल पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।