उरुवा के टिकुरी में मिला डेंगू पॉजिटिव
उरुवा,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड क्षेत्र उरुवा के अनेक गांव में डेंगू के पॉजिटिव मरीजों...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गंगापारSun, 22 Oct 2023 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें
उरुवा,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड क्षेत्र उरुवा के अनेक गांव में डेंगू के पॉजिटिव मरीजों का मिलना जारी है,जिससे ग्रामीणों के मन में दहशत बनती जा रही है। रविवार को उरुवा ब्लॉक के टिकुरी गांव में 28 वर्षीय अरुण कुमार पटेल डेंगू पॉजिटिव मिले। जिसकी जांच निजी पैथ लैब विवेक पैथोलॉजी में किया गया। उपरोक्त मरीज को सीएचसी रामनगर के डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद शहर रेफर कर दिया गया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
