दस जून से टूटेगा डेंगुरपुर गंगा घाट पर बना पीपे का पुल
मांडा। मांडा क्षेत्र को भदोही जनपद के विभिन्न गांवों से जोड़ने वाला डेंगुरपुर पीपे का पुल दस जून से तोड़ना शुरू होगा , जो 15 जून तक पूरी तरह तोड़ द

मांडा क्षेत्र को भदोही जनपद के विभिन्न गांवों से जोड़ने वाला डेंगुरपुर पीपे का पुल दस जून से तोड़ना शुरू होगा, जो 15 जून तक पूरी तरह तोड़ दिया जायेगा। उसके बाद सरकारी स्टीमर से राहगीरों को निशुल्क गंगापार कराया जायेगा, लेकिन चारपहिया वाहनों को चील्ह , मिर्जापुर या प्रयागराज होकर गंगापार के गांवों में पहुंचना होगा। जानकारी डेंगुरपुर पीपे के पुल पर नियुक्त पीडब्ल्यूडी के मेठ सीताराम ने दी कि पानी छोड़े जाने के पूर्व 10 जून से मांडा के डेंगुरपुर गंगा घाट पर बने 95 पीपे का पुल तोड़ना शुरू कर दिया जाएगा। 15 जून तक पुल तोड़ दिया जायेगा।
पुल की जगह सरकारी स्टीमर से निःशुल्क लोगों को गंगापार कराया जायेगा, लेकिन चारपहिया वाहन मिर्जापुर चील्ह या प्रयागराज होते हुए लगभग अस्सी किलोमीटर यात्रा कर गंगापार के गांवों व भदोही पहुंचेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


