मांडा खास फीडर पर रात्रिकालीन लाइनमैन के दस्ते की मांग

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

मांडा। मांडारोड उपकेंद्र से संबंधित मांडाखास फीडर पर अक्सर रात में फाल्ट होने के कारण मांडा खास सहित दर्जनों गांवों की बाधित विद्युत आपूर्ति सुधार

मांडा खास फीडर पर रात्रिकालीन लाइनमैन के दस्ते की मांग

मांडारोड उपकेंद्र से संबंधित मांडाखास फीडर पर अक्सर रात में फाल्ट होने के कारण मांडा खास सहित दर्जनों गांवों की बाधित विद्युत आपूर्ति सुधारने के लिए रात्रिकालीन लाइनमैन के दस्ते की मांग तमाम उपभोक्ताओं ने की है। मांडा क्षेत्र के मांडारोड विद्युत उपकेंद्र का सबसे महत्वपूर्ण मांडा खास फीडर और इससे जुड़े गांवों की बिजली अक्सर रात में ही जर्जर तार टूटने , पोल में करंट आने आदि तकनीकी कारणों से विद्युत व्यवधान होता है। एसडीओ मांडा अशोक कुमार का कहना है कि उनके पास रात में काम करने के लिए कोई भी लाइनमैन नहीं है और फाल्ट, तार टूटने या पोल में करंट आने की सूचना पर वे मांडा रोड उपकेंद्र से केवल फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों की बिजली रात में काट सकते हैं।

लाइनमैन न होने के कारण रात में फाल्ट ठीक नहीं हो सकते। मांडा खास फीडर पर भरारी द्वितीय, गिरधरपुर, हंड़िया, नकटी, खवास का तारा, चकडीहा, कनेवरा, राजापुर, बेदौली आदि तमाम गांवों के अलावा आबादी के नजरिए से सबसे बड़ा लगभग बारह हजार मतदाताओं वाला मांडा खास ग्राम पंचायत भी है। इसके अलावा मांडाखास में ब्लॉक, थाना, सीएचसी, पशु चिकित्सालय, बीआरसी, गोदाम, विपणन कार्यालय, पत्रालय, मांडा राजमहल सहित तमाम महत्वपूर्ण कार्यालय, स्थान व कई विद्यालय, महाविद्यालय, आईटीआई, पालीटेक्निक कालेज, जल निगम के दो पेयजल समूह आदि हैं। अक्सर रात में ही बिजली गायब होने से आम उपभोक्ता, वृद्ध, बीमार, महिलाएं व बच्चे तो परेशान होते ही हैं, साथ ही मांडा खास मुख्यालय के तमाम सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालयों के कामकाज भी बाधित होते हैं और सरकारी कर्मचारी भी रतजगा करने पर मजबूर रहते हैं। विभिन्न विभागों के तमाम सरकारी कर्मचारियों, आम उपभोक्ताओं, तमाम ग्राम प्रधानों व सामाजिक संगठनों ने जिला व स्थानीय प्रशासन तथा बिजली विभाग के आला अधिकारियों से मांडा खास फीडर पर रात्रिकालीन लाइनमैन के दस्ते के नियुक्ति की मांग की है, ताकि रात में पोल में करंट आने, तार टूटने, तकनीकी कमी ठीक करने की त्वरित व्यवस्था हो सके। अक्सर रात में फाल्ट आने पर पूरी पूरी रात बिजली गायब रहती है और जिम्मेदार अधिकारियों के फोन केवल इसलिए बंद रहते हैं, क्योंकि उनके पास रात्रिकालीन लाइनमैन नहीं हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।