Gangapar News: आय,जाति और निवास प्रमाण पत्र लेना मुश्किल

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: तहसीलदार मेजा का डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणित न होने से आय, जाति, निवास और मृत्यु प्रमाण पत्र का आवेदन पखवारेभर से नहीं हो रहा है। इससे लोग तहसील के चक्कर काट रहे हैं। कई जरूरतमंद व्यक्ति स्कूलों में प्रमाण पत्रों की मांग के चलते परेशान हैं।

Gangapar News: आय,जाति और निवास प्रमाण पत्र लेना मुश्किल

Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसीलदार मेजा अभिषेक तिवारी का डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणित न होने से आय, जाति, निवास व मृत्यु प्रमाण पत्र का आवेदन पखवारेभर से नहीं हो पाया है, जिससे जरूरतमंद व्यक्ति आय, जाति, निवास सहित अन्य प्रमाण पत्र के लिए तहसील का चक्कर काट रहे हैं।कठौली रामपुर के अनिल कुमार पांडेय, ने बताया कि वह काफी दिनों से आय, जाति, निवास का आवेदन जमाकर प्रमाण पत्र के लिए चक्कर काट रहे हैं। जब तहसील जाते हैं, संबधित विभाग के बाबू तहसीलदार का डिजिटल हस्ताक्षण प्रमाणित न होने की बात कह कर लौटा दे रहे हैं। कुछ इसी तरह की बातें चांद खम्हरिया के अनिल तिवारी, मेजा खास के हीरालाल सहित अन्य ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि इस समय स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों से आय, जाति, निवास का प्रमाण पत्र मांग रहे हैं, बिना प्रमाण पत्र के छात्र अपना आवेदन नहीं भर पा रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: आय,जाति और निवास प्रमाण पत्र लेना मुश्किल