दो साल से जर्जर पुलिया से जान जोखिम में डाल गुजर रहे लोग

Mar 08, 2026 04:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - संकरे मार्ग के कारण बढ़ रहा हादसों का खतरा ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद नहीं

दो साल से जर्जर पुलिया से जान जोखिम में डाल गुजर रहे लोग

कौंधियारा विकास खंड के बड़गोहना कला चौराहे पर बनी पुलिया पिछले करीब दो वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की उदासीनता के कारण अब तक इसकी मरम्मत तक नहीं कराई जा सकी। पुलिया टूटने से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नहर विभाग ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद विभाग ने महज औपचारिकता निभाते हुए बगल से लगभग चार फीट चौड़ा अस्थायी रास्ता बना दिया, जो बेहद संकरा और खतरनाक है।

इस रास्ते से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, जबकि साइकिल और बाइक सवारों को दुर्घटना का लगातार खतरा बना रहता है। आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं और कई लोग घायल भी हो चुके हैं।ग्राम प्रधान उग्रसेन बिंद ने बताया कि पुलिया निर्माण और रास्ते को चौड़ा कराने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीण रजधार, रामचरन बिंद, साधू बिंद, नानकू लाल, कमलेश गुप्ता और विकास सिंह ने प्रशासन से जल्द पुलिया का निर्माण कराने और वैकल्पिक मार्ग को कम से कम दस फीट चौड़ा कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।