
पंप नहर पकरी सेवार का तट बंध टूटा, कई एकड़ फसल जलमग्न
Gangapar News - पंप नहर पकरी सेवार का तट बंध टूटा, कई एकड़ फसल को हुआ नुकसान मेजा। बुधवार के रात पकरी सेवार पंप नहर का तटबंध टूट गया, तटबंध टूटते ही किसानों में हड़कम्प
बुधवार की रात पकरी सेवार पंप नहर का तटबंध टूट गया, तटबंध टूटते ही किसानों में हड़कम्प मच गया। जब तक किसानों ने पंप नहर को बंद करवाया, तब तक कई एकड़ जमीन में बोई गई गेहूं की फसल जलमग्न हो चुकी थी। किसान मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि रात के दो बजे के लगभग पकरी सेवार पंप नहर की मेन नहर का तटबंध अचानक टूट गया। नहर टूटने की जानकारी पर किसान संजय गुप्ता, ऋषि चन्द्र सोनकर, सहित अन्य किसान अपने परिवार के साथ खेत को पानी से बचाने के लिए पहुंच गए, लेकिन पानी की तेज धार के आगे कुछ न कर सके।
एक के बाद एक कई खेत पानी से पूरी तरह भर गया। संजीव गुप्ता ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने खेत की तैयारी कर गेहूं की बोआई कर रखा था, जो पानी भर जाने से बर्बाद हो गया। ऋषि चन्द्र सोनकर ने बताया कि उन्होंने दो बीघा गेंहू बो रखा था, पानी से डूब गया। अब खेत तैयार होने में दो सप्ताह का समय लगेगा। किसान मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि उन्होंने अपना खेत चार दिन पहले पलेवा कर रखा था, पानी से खेत भर जाने से दो सप्ताह इन्तजार करना पड़ेगा। किसान आनंद दुबे ने बताया कि तट बंध की मजबूती के लिए नहर विभाग की ओर से तीन माह पहले मिट्टी का कार्य करवाया गया था, मिट्टी का कार्य सही न होने से ऐसी स्थिति बन गई। शासन से मिले धन का इंजिनियर व ठेकेदार दुर्पयोग कर रहे हैं, मानक के हिसाब से काम न होने से तट बंध टूट गया, इसकी जांच होनी चाहिए। पंप नहर से किसानों को समय पर सिंचाई का पानी नहीं मिलता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




