ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारदबंगों ने किया जमीन पर कब्जा, भीख मांग रहीं वृद्धा

दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा, भीख मांग रहीं वृद्धा

दबंगों के आतंक से कोरांव की एक बुजुर्ग महिला सड़कों पर भीख मांगकर जीवन निर्वाह कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई...

दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा, भीख मांग रहीं वृद्धा
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSun, 24 Oct 2021 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मेजा। हिन्दुस्तान संवाद

दबंगों के आतंक से कोरांव की एक बुजुर्ग महिला सड़कों पर भीख मांगकर जीवन निर्वाह कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।

कोरांव तहसील के पैंतिहा गांव की रहने वाली सहदेई पत्नी स्व. कैलाश नाथ तिवारी ने बताया कि वह बेऔलाद हैं। पति की मौत के बाद गांव के कुछ दबंग लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। कई बार संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत की, लेकिन अधिकारियों ने नजरअंदाज कर दबंगों के पक्ष में रिपोर्ट लगा दी। अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने लगी। जान बचाने के लिए सिरसा नगर पंचायत के श्रीनाथ बाबा धाम पहुंच गई। भगवान की शरण में हैं। अब तो कानून उसकी रक्षा नहीं कर पाएगा। सिरसा के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बुजुर्ग महिला की कहानी सुनी तो मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर दबंगों से सुरक्षा व जमीन पर मालिकाना हक दिलाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें