Gangapar News: चारपहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार घायल
Gangapar News: कौंधियारा/करछना,हिसं। करछना-कोहड़ार मार्ग पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के ब

Gangapar News: करछना-कोहड़ार मार्ग पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जानकारी जुटाई। सुलमई गांव निवासी जितेंद्र शुक्ला गुरुवार शाम करीब पांच बजे साइकिल से भड़ेवरा बाजार जा रहे थे। हनुमानपुर मोरी के पास पीछे से आए एक चारपहिया वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोश में चालक की पिटाई कर दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। करछना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


