बोलेरो ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

Feb 17, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - प्रयागराज में बांदा हाईवे पर बारा थाना क्षेत्र के पांडर के पास एक साइकिल सवार को बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिसमें 38 वर्षीय बैजनाथ की मौत हो गई और इंद्रजीत घायल हो गया। मृतक के बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बोलेरो ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

बारा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज -बांदा हाईवे पर बारा थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत पांडर के पास सोमवार रात साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया है। मृतक के बेटे ने पुलिस से लिखित शिकायत की है। शनि कुमार निवासी पांडर के अनुसार उनके 38 वर्षीय पिता बैजनाथ पुत्र किन्नू लाल और इंद्रजीत पुत्र छेदी लाल निवासी गण पांडर थाना बारा साइकिल से जसरा बाजार से अपने घर पांडर लौट रहे थे। पांडर के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोग दोनों को लेकर तुरंत एसआरएन प्रयागराज पहुंचे।

वहां चिकित्सकों ने बैजनाथ को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर बारा विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिवार में मातम छा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।