ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारबहरिया में करंट से प्रतियोगी छात्र की मौत

बहरिया में करंट से प्रतियोगी छात्र की मौत

बहरिया थाना के रैनी गांव में गुरुवार रात करंट की चपेट में आ जाने से एक प्रतियोगी छात्र की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा...

बहरिया में करंट से प्रतियोगी छात्र की मौत
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारFri, 07 Jun 2019 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

बहरिया थाना के रैनी गांव में गुरुवार रात करंट की चपेट में आ जाने से एक प्रतियोगी छात्र की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

रैनी गांव निवासी राम प्रसाद का बेटा सूरज सिंह (21) प्रयागराज शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इधर बीच वह घर आया था। गुरुवार रात सो रहा था। सिराहने पर टेबल पंखा चल रहा था। पंखे और प्लग के बीच गया तार कटा था। सूरज का सोते समय हाथ उसे कटे तार पर पड़ गया। सूरज सिंह की तुरंत मौत हो गई। शुक्रवार सुबह सूरज उठकर कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसके कमरे में गए तो वह मृत पड़ा था। उसका हाल देख मां तेजी से चीख पड़ी। मां की चीख सुनकर बेटी प्रियंका कमरे में दौड़कर पहुंची। भाई का हाल देख वह भी दहाड़े मारकर रोने लगी। परिजनों के रोने बिलखने की आवाज सुनकर पूरा गांव इकट्ठा हो गया। सभी इस शोकाकुल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें