गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लगी कतार
रिफिल अधिक होने से मातेश्वरी गैस इंडेन सर्विस में गैस सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ता लगा रहे लाइन मेजा। सिरसा कस्बे में स्थित मातेवश्वरी इंडेन गैस स

सिरसा कस्बे में स्थित मातेवश्वरी इंडेन गैस सर्विस कार्यालय पर प्रतिदिन गैस सिलेंडर लेने वालों की भारी भीड़ हो रही है। भीड़ अधिक न हो इसे देखते हुए संबधित विभाग के अधिकारियों ने गैस बुकिंग कराने वाले कई ग्राहकों को झूंसी स्थित एक गैस सिलेंडर गोदाम से जोड़ दिया है, लेकिन ग्राहक झूंसी एजेंसी जाने को तैयार नहीं हैं।
भीड़ का कारण
एजेंसी के एक कर्मचारी ने बताया कि उनके यहां कुल उपभोक्ताओं की संख्या 32 हजार से अधिक है। प्रतिदिन तीन सौ ग्राहक गैस सिलेंडर लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं। झूंसी स्थित प्लांट से महीने में 18 बार गैस सिलेंडर भरा वाहन गोदाम में पहुंच रहा है, जबकि बुकिंग करवाने वाले पंजीकृत ग्राहकों की संख्या 4630 है। जिससे भीड़ का बढ़ना स्वाभाविक है। कार्यालय पर भीड़ अधिक होने से उपभोक्ताओं के साथ कर्मचारियों को भी गैस सिलेंडर वितरण करने में दिक्कतें हो रही हैं।
व्यवसाइक गैस सिलेंडर की समस्या
सूत्रों की मानें तो व्यवसाइक गैस सिलेंडर के दामों में 993 रुपये प्रति सिलेंडर की बुकिंग हो जाने से कुछ दुकानदार अपना धन बचाने के चक्कर में गांव के गरीब लोगों का गैस कनेक्शन नबंर लेकर ऑनलाइन बुकिंग कराकर गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन लगवा ले रहे हैं। कतार में लगने वाले इन दुकानदारों को तब दिक्कतें होती हैं, जब गैस एजेंसी के कर्मचारी उन्हें डीएसी न आने की बात कहकर लौटा देते हैं।
डीएसी की समस्या
दो माह पहले गैस बुकिंग करवाने पर डीएसी तुरंत आ जाता था, अब ऐसा नहीं है। अब डीएसी बुकिंग के 12 दिन बाद मोबाइल में सो कर रहा है। जब तक डीएसी कार्यालय में नहीं पहुंच जाता गैस सिलेंडर उपभोक्ता नहीं पा सकता। इस समय शादी समारोह का मुहूर्त चल रहा है, ऐसे में लोग शादी समारोह के लिए गैस सिलेंडर पाने के लिए पास पड़ोस के लोगों से कहकर गैस सिलेंडर बुकिंग करवा रहे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


