गैस एजेंसी पर भीड़ देख पहुंची पुलिस, बंटवाया सिलेंडर

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - रामनगर के मेजा तहसील क्षेत्र में मातेश्वरी इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ है। लोग सुबह से गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। पुलिस की निगरानी में पंजीकरण और वितरण किया जा रहा है, लेकिन कई उपभोक्ता शाम तक सिलेंडर नहीं मिलने पर नाराज हैं।

गैस एजेंसी पर भीड़ देख पहुंची पुलिस, बंटवाया सिलेंडर

रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेजा तहसील क्षेत्र के सिरसा बाजार स्थित मातेश्वरी इंडेन गैस एजेंसी पर इन दिनों उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ता सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। मंगलवार को भी एजेंसी पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थिति को नियंत्रित रखने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी में उपभोक्ताओं का पंजीकरण और गैस सिलेंडर का वितरण कराया गया।सिरसा चौकी प्रभारी अनिल पांडेय अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर डटे रहे, जिसके चलते व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही।

हालांकि कई उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए बताया कि वे सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन शाम होने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पाया है। भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।