
सीएचसी में तीन साल से खराब एक्स-रे मशीन, जब जांच ही नहीं तो इलाज क्या होगा
Gangapar News - हंडिया सीएचसी की स्थिति बेहद खराब है। मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद डॉक्टरों की नियमित तैनाती नहीं है। अधीक्षक डॉ सुरेश कुमार अकेले ही सभी जिम्मेदारियों को संभाल रहे हैं। अस्पताल में जनरेटर और...
हंडिया सीएचसी की अपनी अलग ही दुर्दशा है। देखा जाए तो इन दिनों मौसम के बदलाव के चलते काफी संख्या में मरीज इलाज और अपनी जांच पड़ताल के लिए ओपीडी में पहुंच रहे हैं। किंतु यहां का दुर्भाग्य है कि यहां न तो डॉक्टर की नियमित तैनाती है और न ही जो कर्मचारी है वह नियमानुसार अपना काम देख रहे हैं। अधीक्षक डॉ सुरेश कुमार सिर्फ अकेले ही ओपीडी तथा सीजर समेत सभी कार्यों को देखने का मोर्चा संभाले बैठे हैं। रोगियों का यह भी आरोप है कि जिस दिन अधीक्षक नहीं रहते उस दिन न तो मरीजों को नियमित दवा मिल पाती है और न ही कोई डॉक्टर ओपीडी में बैठता है।

मजे की बात तो यह है कि यहां पर लगा बड़ा जनरेटर चार वर्षों से खराब पड़ा है। इतना ही नहीं इतनी बड़ी हॉस्पिटल में लगी एक्स-रे की मशीन बिगत तीन वर्षों से खराब पड़ी है। जिसे बनवाने के लिए सैकड़ों बार जनपद के स्वास्थ्य अधिकारियों को लिखापढ़ी की गई किंतु आज तक ना तो जनरेटर बना और नहीं एक्स-रे की मशीन। इतना ही नहीं अस्पताल में तैनात अन्य कर्मचारी अस्पतालों में न बैठकर सड़क की दुकानों पर बैठे गप शप में व्यस्त रहते हैं। दवा काउंटर पर बैठा फार्मासिस्ट दवा रहने के बावजूद रोगियों को नहीं देता जब इस बात की शिकायत अधीक्षक से होती है तो खुद उठकर उसे दवा दिलवाते हैं तभी रोगी दवा पाता है। स्वास्थ्य सुविधा के लिए शासन भले ही तरह-तरह के स्वास्थ्य सुविधा तथा गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं चल रहा है परंतु यहां पर उसका लाभ दिखाई नहीं पड़ता। इतना ही नहीं यह भी बताया गया कि जो भी संविदाकर्मी यहां पर तैनात हैं उन्हें स्वास्थ्य संबंधी प्रैक्टिकल कोई ज्ञान ही नहीं है जिसके चलते उनसे इलाज कराना रोगी उचित भी नहीं समझता। स्वास्थ्य कर्मियों का आप है जनपद में बैठे बड़े स्वास्थ्य अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अन सुना कर रहे हैं जिसके चलते कोई भी सुविधा यहां चाह कर भी नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में अधीक्षक डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि वर्षों से खराब जनरेटर तथा एक्स-रे की मशीन की व्यवस्था के लिए कई बार लिखा पढ़ी की गई परंतु कोई भी सुनने को तैयार नहीं हो रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


