रीवा प्रयागराज हाईवे पर दरार, गिर रहे दो पहिया सवार
Gangapar News - घूरपुर के आसपास प्रयागराज-रीवा हाईवे पर बनी सीसी रोड में चार से छह इंच की दरारें आ गई हैं। बाइक सवार अक्सर फंसकर गिर जाते हैं, खासकर इरादतगंज ओवरब्रिज के पास। ग्रामीणों ने एनएचआई से समस्या हल करने की...
घूरपुर, संवाददाता। प्रयागराज से वाया घूरपुर जाने वाली प्रयागराज रीवा हाईवे के मध्य घूरपुर के आसपास कई जगहों पर बनी सीसी रोड के मध्य चार से छह इंच का लंबी दरार आ गई है। इसमें रफ्तार से शहर की ओर जा रहे बाइक सवार आए दिन फंसकर गिर जाते हैं। सबसे बुरा हाल घूरपुर से वापसी वाले मार्ग पर इरादतगंज ओवरब्रिज को पार करने के बाद दिखता है। यहां तो दिन में दो चार घटनाएं सड़क की दरार बाइक की पहिया फंसकर गिरने की होती ही रहती है। इस समस्या को दुरुस्त करने के लिए ग्रामीणों ने कई बार एनएचआई से भी की लेकिन आज तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया।
घूरपुर के पहले बादलगंज के सामने से बने हाईवे पर इरादतगंज ओवरब्रिज की (सीसी रोड) दोनों पटरियों के मध्य में पड़ने वाले जोड़ की दूरी चार से पांच इंच तक की हो गई है। घटनाएं जब होती है या तो बाइक सवार तेज गति से किसी वाहन को ओवरटेक करते हुए वाहन के आगे निकल कर फिर अपनी लेन की ओर जाता है, इसी बीच उसकी बाइक का अगला पहिया जैसे ही दोनों के मध्य चौड़ी दरार में पहुंचती है इसी बीच पहिया फंस जाता है और बाइक सवार बाइक समेत गिर जाता है और कभी कभी बाइक पर सवार महिला भी रहती वह भी घायल हो जाती है। अभी तक की घटनाओं में गनीमत भी यह रही कि बाइक सवार के इस तरह हाईवे पर गिरने के समय पीछे से कोई बड़ा वाहन नहीं गुजर रहा हुआ निकला वरना अब तक कईयों की जिंदगी जा चुकी होती है। लोगों ने हाईवे पर दोनों ओर हुई दरार को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




