एनडीपीएस के वांछित पर कुर्की की कार्रवाई
Gangapar News - कौंधियारा/करछना। करछना थाना क्षेत्र के तरौल ग्राम सभा निवासी एनडीपीएस एक्ट के वांछित आरोपी बाबू
करछना थाना क्षेत्र के तरौल ग्राम सभा निवासी एनडीपीएस एक्ट के वांछित आरोपी बाबू लाल केशरवानी पुत्र राजकुमार केशरवानी के विरुद्ध रविवार को न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई। आरोपी वर्ष 2024 से विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट, सोनभद्र की अदालत में प्रस्तुत नहीं हो रहा था। बताया गया कि वर्ष 2024 में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था, तभी से वह फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा कई बार तलब किए जाने के बावजूद हाजिर न होने पर अदालत ने कुर्की का आदेश जारी किया। आदेश के अनुपालन में सोनभद्र पुलिस और करछना थाने की संयुक्त टीम ने उसके आवास पर पहुंचकर विधिक प्रक्रिया के तहत कुर्की की कार्रवाई की।
सोनभद्र पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजेश सिंह व हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे। करछना थाने से महिला उपनिरीक्षक शिल्पी यादव, महिला कांस्टेबल मानसी सिंह, महिला कांस्टेबल रेखा शर्मा तथा हेड कांस्टेबल प्रदीप पाल मौजूद रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


