पाइप बिछाने के नाम पर बार-बार तोड़ी जा रही सड़क की पटरी
Gangapar News - पाइप बिछाने के नाम पर बार-बार तोड़ी जा रही सड़क की पटरीमेजा। पाइप बिछाने के नाम पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों की सड़कों की पटरियों व नालियों को दक्षिण भार
पाइप बिछाने के नाम पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों की सड़कों की पटरियों व नालियों को कार्यदाई संस्था के ठेकेदारों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, तोड़फोड़ का यह क्रम अभी भी थमा नहीं है। परानीपुर डोरवा सोरांव मार्ग पर पाइप बिछाने के नाम पर चौथी बार सड़क की पटरी का तोड़ दिया गया। पटरी क्षतिग्रस्त हो जाने से यात्री व आसपास में रहने वाले लोगों में भारी आक्रोश है। बताते चले कि पकरी सेवार गांव स्थित कुटी कोट स्वामी पगलानंद आश्रम की जमीन पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। जल जीवन मिशन योजना के तहत निर्मित होने वाले इस प्लांट के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से करोड़ों की धनराशि स्वीकृत है।
इस धन से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा पाइप बिछाने से लेकर ओवर हेड टैंक सहित अन्य कार्य का निर्माण चल रहा है। इनमें पाइप बिछाने के नाम पर सड़क को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया, इसकी शिकायत कई बार एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों से की गई, लेकिन कुछ न हो सका। डोरवा रामनगर निवासी विश्वभंर पटेल ने बताया कि कार्यदायी संस्था के ठेकेदार परानीपुर डोरवा सोरांव मार्ग की पटरी पर कई बार तोड़ चुके हैं। पटरी क्षतिग्रस्त होने से सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। डोरवा से लेकर गोसौराकला के सामने तक सड़क पर हजारों की संख्या में जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं, लिंक मार्गो का हाल तो और भी बुरा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




