तहसील में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी
Feb 17, 2026 08:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - करछना तहसील के अधिवक्ता 2 फरवरी 2026 से कार्य बहिष्कार पर हैं। इस हड़ताल के कारण वादकारियों को सुनवाई के बिना लौटना पड़ रहा है। करछना अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में आंदोलन को और व्यापक बनाने पर विचार किया गया। बैठक में कई वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित थे।

कौंधियारा/करछना,हिंस। तहसील करछना के अधिवक्ता 2 फरवरी 2026 से लगातार कार्य बहिष्कार कर अनवरत हड़ताल पर हैं। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण वादकारियों को निराश होकर बिना सुनवाई के वापस लौटना पड़ रहा है। इसी क्रम में करछना अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन को और व्यापक रूप देने पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में अध्यक्ष केपी. सिंह, मंत्री संजय पांडेय, पूर्व मंत्री विनोद द्विवेदी, केके. पांडेय, लाल बहादुर सिंह तथा केके. निषाद सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



