गैस एजेंसी पर लटक रहा ताला, उपभोक्ता परेशान
जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड जसरा में दस दिनों से लगातार गैस सिलेंडर की अनियमितता

विकास खंड जसरा में दस दिनों से लगातार गैस सिलेंडर की अनियमितता को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ता तपती दुपहरिया में गैस एजेंसियों का चक्कर काट काट कर थक गए हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नसीब नहीं हो रहा है। सावित्री द्विवेदी गैस एजेंसी कंजासा तरहार जो प्रधानमंत्री गैस योजना के तहत हर घर की महिलाओं को निःशुल्क गैस सिलेंडर, चूल्हा आदि का वितरण किया गया है। लेकिन एजेंसी मालिक के उदासीनता के कारण लोग इस भीषण तपती दुपहरिया में एजेंसी पर पहुंचते हैं तो वहां ताला लटकता मिलता है। इसी एजेंसी का गोदाम सरसेड़ी गांव में निर्मित किया गया है जो एक पखवाड़े से लगातार बंद किया गया है।
एजेंसी मालिक को फोन करने पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताता है। सहालग के मौसम में लोग अपने बेटे बेटियों की शादी विवाह में परेशान हैं। कुछ लोगों ने दबी जुबान बताया कि एजेंसी संचालक को जब भी फोन किया जाता है तो उनका मोबाइल या तो बंद रहेगा या तो नेटवर्क कवरेज एरिया के बाहर बताता है। इसी तरह इंडेन गैस की मातृप्रेम व राजलक्ष्मी गैस एजेंसी के संचालकों का मोबाइल कभी नहीं उठता है। इसी तरह भारत गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को मिलने वाले सिलेंडर के लिए लोगों को एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी लोग सिलेंडर लादकर एजेंसियों में भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नसीब नहीं हो पा रहा है। तातारगंज के उपभोक्ता ब्रह्मदत्त पाठक, सर्वेश पाठक, जसरा के महेन्द्र सिंह, शिवपुरी कालोनी की लक्ष्मी पंडित,अमरेहा के रवी कुशवाहा सहित दो दर्जन लोग प्रतिदिन सुबह से शाम तक सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि सिलेंडर नहीं मिलेगा तो बारातियों के भोजन की कैसे ब्यवस्था होगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


