कंजिया में 24 लाख की लागत से बन रहा अंत्येष्टि स्थल
Gangapar News - नवाबगंज के कंजिया ग्राम सभा में लगभग 24 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार में हो रही असुविधाओं से राहत मिलेगी। अब तक उचित स्थान की कमी के कारण कठिनाइयाँ थीं, लेकिन यह पहल स्वच्छता और सम्मानजनक अंतिम संस्कार सुनिश्चित करेगी।
नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गांव के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंजिया ग्राम सभा में लगभग 24 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली असुविधाओं से राहत मिलेगी।बताया जा रहा है कि अब तक ग्रामीणों को अंत्येष्टि के लिए उचित स्थान और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा यह पहल की गई है, जिससे न केवल व्यवस्थाएं बेहतर होंगी बल्कि स्वच्छता और सम्मानजनक अंतिम संस्कार भी सुनिश्चित हो सकेगा।
निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही यह स्थल पूरी तरह से तैयार होकर ग्रामीणों को समर्पित कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया है। सचिव सीमा देवी ने बताया कि सम्मानजनक तरीके से शव के अंतिम संस्कार के लिए अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य किया जा रहा। अंत्येष्टि स्थल में अंतिम संस्कार के लिए लोगों को लकड़ी लेकर जाना पड़ेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


