सड़क पर बिखरी गिट्टियों से हादसे का खतरा, आक्रोश

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

रामनगर बाजार में नाली निर्माण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से सड़क पर गिट्टियां बिखर गई हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल राहगीरों को गिरने का खतरा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सफाई और सुरक्षा के इंतजाम की मांग की है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

सड़क पर बिखरी गिट्टियों से हादसे का खतरा, आक्रोश

रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामनगर बाजार में सड़क किनारे बन रही नाली निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार की लापरवाही लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। निर्माण कार्य में उपयोग के लिए सड़क किनारे डाली गई बड़ी-बड़ी गिट्टियां पूरे मार्ग पर बिखर गई हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल राहगीरों के फिसलकर गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है।स्थानीय लोगों ने बताया कि समाजसेवी एवं भाजपा नेता मुकेश शर्मा की पहल पर मेजा तहसील के रामनगर बाजार में सड़क किनारे नाली निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। लेकिन निर्माण एजेंसी द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बाजार के लोगों का कहना है कि चिरैया मोड़ पर कई स्थानों पर गिट्टियों के ढेर लगाए गए हैं और भारी मात्रा में गिट्टियां सड़क पर फैल गई हैं। इससे आए दिन राहगीर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित ठेकेदार से जल्द सड़क की सफाई कराने तथा सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।