Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsConstruction Begins on Dilapidated Bridge in Dharawal Village Amid Safety Concerns
अग्रेजों के जमाने में निर्मित जर्जर पुल का काम शुरू

अग्रेजों के जमाने में निर्मित जर्जर पुल का काम शुरू

संक्षेप:

Gangapar News - अग्रेजों के जमाने में निर्मित जर्जर पुल का काम शुरूमेजा। मेजा खास भटौती मार्ग पर धरावल गांव के पश्चिम नाले पर स्थित जर्जर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो

Jan 17, 2026 04:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

मेजा खास भटौती मार्ग पर धरावल गांव के पश्चिम नाले पर स्थित जर्जर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अग्रेजों के जमाने में निर्मित यह पुल पूरी तरह से जर्जर हो गया था, भारी वाहनों के संचालन पर जर्जर पुल दरक गया था, जिससे वाहनों के आवागमन पर किसी भी समय बैठ सकता था। जर्जर पुल की खबर को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने पुल का सर्वे करवाकर धन की मंजूरी कर दी। सूत्रों की मानें तो करोड़ों रुपये से निर्मित होने वाले इस पुल का टेंडर सहित अन्य कार्य हो चुका है, अब निर्माण कार्य शुरू होने के पहले संबधित ठेकेदार पुल के दक्षिणी छोर से अस्थाई सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गहरा नाला होने की वजह से कुछ दिन के लिए मेजा भटौती मार्ग पर संचालित होने वाले भारवाहन के आवागमन पर रोंक लग सकती है। बता दें कि पुल से कुछ दूरी पर भटौती के पठारी इलाके में स्थित दो दर्जन से अधिक क्रसर प्लांट हैं, जहां से गिट्टी लादकर डंपर विभिन्न स्थानों को जाते हैं। धरावल गांव के नाले पर स्थित जर्जर पुल से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वाहन आवागमन करते हैं।