कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा : अशफाक
Gangapar News - कांग्रेस पार्टी के नए जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद का बाबूगंज में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ रहेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं...
बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गंगापार अशफाक अहमद का भुलई का पूरा बाबूगंज में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष अहमद ने लोगों को विश्वास दिलाया कि मैं सदैव आपके सुख-दुख में सहयोग के लिए उपलब्ध रहूंगा।
कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का सम्मान कांग्रेस पार्टी का सम्मान है। इस पर आंच नहीं आने दूंगा।
स्वागत करने वाले प्रमुख लोगों में एडवोकेट देवराज उपाध्याय, साहिल इंसान, सलीम टाइगर, गिरधारी लाल भारतीय, पूर्व प्रधान इकराम अहमद, नसरुद्दीन उर्फ़ बुद्धू, अमन मिश्रा भीम, इकबाल अहमद, गांधी विश्वकर्मा, इरफ़ान अहमद, मोहम्मद युसुफ, अरमान अहमद, माशूक भाई, रामनरेश विश्वकर्मा, लाला भाई, पक्कीदीन आदि लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।