कांग्रेसियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जगरूक

Feb 09, 2026 04:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - सिकंदरा। सोमवार को कांग्रेस पार्टी की भरेस्ता में मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल का कार्यक्रम कांग्रेस

कांग्रेसियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जगरूक

सोमवार को कांग्रेस पार्टी की भरेस्ता में मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल का कार्यक्रम कांग्रेस गंगापार के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें मनरेगा की बहाली को लेकर जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि यह योजना गरीबों के लिए वरदान थी इससे गरीबों को 100 दिन रोजगार की गारंटी सुनिश्चित होती थी और लोगों को भरण पोषण करने में आसानी होती थी लेकिन भाजपा सरकार अपनी जन विरोधी मजदूर विरोधी नीति के चलते जी राम जी अधिनियम रातों-रात लागू करके गरीब जनता के पीठ में छूरा घोपने का काम किया है। कार्यक्रम में सददाम हुसैन सिद्दीकी, रमेश चन्द्र मौर्या, शिव प्रसाद मौर्या, डा.अमर सिंह पटेल, सुनील पाण्डेय, हृदयानन्द यादव आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;