ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारकांग्रेस किसान चौपाल में कृषि कानून का विरोध

कांग्रेस किसान चौपाल में कृषि कानून का विरोध

कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जय जवान जय किसान किसान चौपाल के तहत मियागंज में मैं चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें कृषि कानून बिल का विरोध किया...

कांग्रेस किसान चौपाल में कृषि कानून का विरोध
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारWed, 17 Feb 2021 12:50 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जय जवान जय किसान किसान चौपाल के तहत मियागंज में मैं चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें कृषि कानून बिल का विरोध किया गया। कहा गया कि किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले कानून सरकार को वापस लेने होंगे।

चौपाल को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल पांडे ने तीनों कृषि कानूनों के बारे में किसानों को समझाया। कहा कि यह तीनों कृषि कानून देश के किसानों को बर्बाद कर देंगे, इसलिए सरकार तत्काल इस कानून को वापस ले। जब तक इन कानूनों को सरकार वापस नहीं लेती तब तक कांग्रेस पार्टी जन जागरण और इसके खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी। चौपाल की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष बलराम बिंद ने व संचालन सलीम अख्तर ने किया। चौपाल का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अश्वनी शुक्ला ने किया। मन्नान अंसारी, राकेश पटेल, सक्रेश मिश्रा, दुर्गेश पांडे, रमाकांत त्रिपाठी, राहुल, सलीम हाशमी, आकाश पराशर, सीबू दुबे, अंकित पांडे, मंसूर आलम, सुनील सिंह, विजय भान सहित भारी संख्या में महिलाएं और किसान उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें