सरकार की नीतियों पर बोला हमला
Gangapar News - कांग्रेस पार्टी ने मऊआइमा में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि अशफाक अहमद ने महंगाई और रसोई गैस की कीमतों पर सरकार की नीतियों की आलोचना की। मनरेगा की स्थिति पर भी चर्चा हुई, जिसमें रोजगार की कमी और मजदूरों के भुगतान में देरी की समस्या उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।
मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस पार्टी द्वारा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने शिरकत की और केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। मऊआइमा के गधिना में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा समय में आम नागरिक महंगाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से परेशान है, लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान के बजाय मुद्दों को भटकाने में लगी हुई है।चौपाल के दौरान मनरेगा की स्थिति पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि गांवों में रोजगार का प्रमुख साधन मनरेगा अब उपेक्षा का शिकार हो चुका है।
न तो समय पर बजट उपलब्ध हो रहा है और न ही मजदूरों को समय से भुगतान मिल पा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा को बचाने और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। चौपाल का संचालन जिला उपाध्यक्ष कलीम अल्ताफ ने किया, जबकि अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी निशा सिंह ने की।जिला महासचिव सुनील पांडेय, वार रूम प्रभारी सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, अंसार अली सोनू, विशाल सिंह शनि, ब्लॉक अध्यक्ष मो. फारूक, टाउन अध्यक्ष मो. हमजा, जमील अहमद, महबूब अली, अरविंद यादव, शिशिर गौतम, दिलशाद आलम, मो. अशरफ, मो. आजम, रमेश मौर्य, शिव प्रसाद मौर्य, ज्ञानचंद मौर्य, पप्पू गौतम, राम गनेश, दिलबर अली, मो. कामरान, मो. शाह आलम, देवमणि सरोज सहित कई लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


