ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारमहंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

पेट्रोल, डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस की ओर से बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। फूलपुर के इफको गेट के निकट पेट्रोल पंप पर...

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारThu, 15 Jul 2021 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बाबूगंज। हिन्दुस्तान संवाद

पेट्रोल, डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस की ओर से बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। फूलपुर के इफको गेट के निकट पेट्रोल पंप पर इसका आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी बृजेश सिंह ने की।

इस मौके पर बृजेश सिंह ने कहा कि आम जनता कोरोना महामारी से जूझ रही है। लोगों के रोजगार खत्म हो गए हैं। जनता को सुविधाएं और राहत देने की जगह केंद्र सरकार ने डीजल पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर जीना दूभर कर दिया है। पीसीसी सदस्य विनय दुबे ने कहा कि मोदी योगी सरकार रोजगार के झूठे आंकड़े पेश कर रही है। जब से भाजपा की सरकार बनी, सारे सरकारी संस्थान, उपक्रम बेचे जा रहे हैं। नौकरियां खत्म हो रही हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता भोला तिवारी, जिला सचिव उदयभान यादव, रामप्यारे शर्मा, जिला महासचिव अशोक मिश्रा, न्याय पंचायत अध्यक्ष गिरधारीलाल सरोज, संजू देवी, मीनाक्षी, ललिता आदि ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें